मदकू द्वीप में होगा वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ का अंतिम संस्कार

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री शान्ताराम सर्राफ का शुक्रवार 5 सितम्बर 2025 को देवलोक गमन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 6 सितम्बर 2025 को दोपहर 1.00 बजे मुंगेली जिला के मदकू द्वीप में होगा।

स्वर्गीय सर्राफ, मध्य प्रदेश के सागर में जिला प्रचारक, रायपुर विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक, मध्य क्षेत्र के प्रचार प्रमुख एवं सम्पर्क प्रमुख जैसे अनेक दायित्व में रहे। आपका वात्सल्य पूर्ण स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा स्वयं सेवकों को प्रेरित करते रहेगा।

स्वर्गीय सर्राफ जी का अंतिम दर्शन कल शनिवार 6 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक जागृति मंडल, रायपुर में प्राप्त होगा। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 6 सितम्बर को दोपहर 1 बजे श्रीहरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में होगा।

Spread the word