मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँ

रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मिलादुन्नबी की छुट्टी अब 5 सितंबर को, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

यहां आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) कर दिया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ईद-ए-मिलाद के लिए 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। वहीं 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत जारी रहेगा।

Spread the word