September 10, 2026
News

उपाध्यक्ष गायत्री कंवर ने तंबू में कार्यालय संचालन करने मांगी अनुमति

कोरबा। नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा कार्यालय के सामने तम्बू (TANT) में उपाध्यक्ष गायत्री कंवर के लिये ऑफिस संचालित करने के संबंध अनुमति चाही गई है।

उपाध्यक्ष गायत्री कंवर ने कटघोरा एसडीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उपाध्यक्ष के लिये आफिस एवं अन्य समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। इसके सम्बन्ध में त्रिपक्षीय वार्ता एसडीएम कार्यालय में दिनांक 19/08/2025 को की गई तथा विभिन्न समस्या का समाधान के लिये एक सप्ताह के अंदर निराकरण किये जाने का आश्वासन मिला था। इस आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित किया गया था किन्तु इसके बाद भी अभी तक समस्या यथावत बनी हुई है।

इस विषय को लेकर एसडीएम से आग्रह किया गया है कि उपाध्यक्ष गायत्री कंवर को आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिये तंबू में कार्यालय संचालन करने की अनुमति प्रदान की जाए।