युवक की तालाब में तैरते मिली लाश-मचा हड़कंप

सुबह नहाने आये लोगो की पड़ी नजर

कोरबा 01 सितम्बर। जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के द्वारा बनाये गए प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास तालाब में सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ मिला। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई तालाब के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष सिंह उरांव निवासी बेलटिकरी बस्ती के रूप में की हैं।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कार्यवाही करने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया है, आगे की कार्यवाही जारी है। उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह अभी जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Spread the word