कोरबा 25 अगस्त। प्रगति नगर में नारी शक्ति महिला समिति ने अंबेडकर भवन में हरितालिका तीज की शुरुआत करू भात खाकर की। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से तरह-तरह के व्यंजन बनाए। उनका स्वाद भी लिया।

नीलिमा तेंदुवे ने बताया कि तीज व्रत के एक दिन पहले शाम को करेला की सब्जी और भात के पकवान बनाकर भोग लगाया जाता है, जिसे सभी व्रती महिलाएं ग्रहण करती हैं। इसके बाद अगले दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। करेला खाने से प्यास कम लगती है और व्रत सफलतापूर्वक निभाने में सहूलियत मिलती है। यह परंपरा ससुराल परिवार में कई पीढियों से चली आ रही है, जिसे महिलाएं आज भी संजोए हुए हैं। कार्यक्रम में श्रीमती नीलिमा तेंदुए,प्रभा कुर्रे, भगवती दिनकर, अंजू जांगड़े, कुसुमलता लहरे, रश्मि खूंटे, मंजू रात्रे, चित्रेखा, सोना कुर्रे, स्मिता कुर्रे और पूजा सहित समिति की महिलाएं शामिल हुईं।

Spread the word