अवैध मदिरा का परिवहन करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

कोरबा 25 अगस्त। कोरबा जिले में लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना मिली कि पाली निवासी के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी मदिरा का परिवहन करने वाला है, दुल्लापुर चौक के आगे पेपर कुंडा के रास्ते आने वाला है कि सूचना पर रोड में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी लेने पर कथित आरोपी के कब्जे से 149 नग 180 एमएल क्षमता वाले कांच के शीशी में भरा हुआ अंग्रेजी मदिरा रखे होना पाया गया।

उसके द्वारा मौके पर लाइसेंस या वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर अंग्रेजी मदिरा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर कथित आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Spread the word