एमसीएमआईटी महाविद्यालय में टी.सी. और सी.सी. शुल्क वसूली पर एबीवीपी ने जताया विरोध

कोरबा 23 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोरबा को सूचना प्राप्त हुई कि एमसीएमआईटी महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टी.सी.) और चरित्र प्रमाण पत्र (सी.सी.) के नाम पर मनमाने ढंग से अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।

जैसे ही यह मामला एबीवीपी के अधिकारियो के सामने आया, तुरंत एबीवीपी कोरबा के जिला संयोजक निहाल सोनी, नगर मंत्री प्रवीण साहू तथा नगर सह मंत्री राहुल महंत महाविद्यालय पहुँचे और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें छात्रों की परेशानी से अवगत कराया गया।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने प्राचार्य को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत दोबारा सामने न आए और छात्रों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क वसूला न जाए। संगठन ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का दायित्व छात्रों को सुविधा देना है, न कि अनुचित आर्थिक दबाव डालना। इस हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली और एबीवीपी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। देखें वीडियो-

Spread the word