कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को, विस्तार के लिए मंत्रियों के लिए जा सकते हैं इस्तीफे

रायपुर, 18 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 19 अगस्त 2025 को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रस्तावित मंत्री मंडल विस्तार के मद्देनजर मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि पार्टी की कसौटी पर खरे नहीं उतरने वाले चार मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर उनके स्थान पर पुराने दिग्गज नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।
