अब दिल्ली में इन चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति, मैदान में उतरी आप की छात्र शाखा एसैप

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता से बाहर हो चुकी आप की छात्र इकाई एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एसैप) डूसू के चुनाव में जोर लगाने जा रही है। छह साल बाद आप की छात्र इकाई की एंट्री के बाद अन्य छात्र संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। वहीं, हालांकि इस साल चुनाव में बैनर, पोस्टर पर रोक के बाद छात्र संगठन नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। लेकिन, एसैप ने डूसू चुनाव में सभी पदों पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुकी आप भी अपने छात्र संगठन को सहयोग कर डूसू में नेतृत्व बदलने की कोशिश में लगी है। डूसू में मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बीच ही देखने को मिल रहा है। लेकिन, एसैप तैयारियों में जुटी हुई है। डूसू के सभी 52 कॉलेज व विभागों में छात्र इकाई बनाई जा रही है।
