माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में अस्त्र – शस्त्र बरामद, स्मारक ध्वस्त

बस्तर। सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के थाना पामेड़ क्षेत्र के उड़तामल्ला जंगल में माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को ध्वस्त किया। कोबरा 208, केरिपु 228 और कोबरा 203 की संयुक्त टीम ने एक अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
इसी दौरान थाना तर्रेम क्षेत्र के कोमटपल्ली जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों का डम्प बरामद हुआ, जिसमें भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड और पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री, एम्युनेशन पोच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर, आरी ब्लेड, स्पीकर आदि शामिल हैं।
