महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 अगस्त से फिर से भरे जाएंगे महतारी वंदन योजना के फार्म

रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी है। 15 अगस्त से फिर से फार्म भरे जाएंगे. बस्तर से आवेदन की शुरुआत होगी। इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की छुटी हुई महिलाओं को होगा। सीएम साय के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे. 15 अगस्त से 31 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें घरेलू जरूरतों में मदद मिल सके।

15 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे फिर एक से 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 16 से 25 सितंबर तक आवेदन वेबपोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पीएस एल्मा ने जारी चिट्ठी में कहा है कि 23 जुलाई को सीएम द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में​ दिए गए निर्देश के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस बार कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित नहीं रहेगी।

जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?

महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल पर, पंजीकरण वाले ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें। यहां पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, ईपीआईसी (वोटर आईडी) नंबर आदि भरें। पति का नाम, जन्मतिथि व अन्य पूछी गई जानकारी दर्ज करें। आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें। सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट करें। इसके बाद विभाग की तरफ से फॉर्म व दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। पात्र पाए जाने पर आपका नाम लाभार्थी सूची में जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद पोर्टल पर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

क्या-क्या दस्तावेज जरूरी

आधार कार्ड, निवास प्रमाण, विवाह प्रमाण पत्र/सम्बंधित प्रमाण, बैंक पासबुक/खाता विवरण, वोटर आईडी, पासपोर्ट फोटो।

Spread the word