कटघोरा में 46 हाथियों का आतंक, बाझीबन में किसानों के फसलों को किया तहस-नहस

Oplus_131072

कोरबा 10 अगस्त। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में इन दिनों 46 हाथियों का दल सक्रिय है, जिसका विचरण ऐतमागर और आसपास के इलाकों में जारी है। बीती रात यह दल बाझीबन गांव पहुंचा और करीब 30 किसानों की खड़ी फसलों को रौंद दिया।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की लोकेशन पर नजर रख रही है और मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही, ग्रामीणों को चेतावनी दी जा रही है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं, ताकि किसी भी तरह की मानव-हाथी टकराव की स्थिति न बने। वन विभाग के डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाई गई फसलों का सर्वे किया जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और हाथियों के विचरण क्षेत्र में न जाएं।

Spread the word