Breaking: देवघर में बड़ा हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

देवघर। सावन के महीने में चल रहे कावड़ यात्रा के दौरान एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। भीषण बस दुर्घटना में 18 कांवड़ियों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना झारखंड के देवघर की है, जहां बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हादसा सुबह 5:00 से 6:00बजे के बीच घटी है। सांसद निशिकांत दुबे ने 18 कावड़ियों की मौत की जानकारी दी है।

हादसा उसे वक्त हुआ जब बाबा नगरी से बासुकीनाथ जा रही कावड़ियों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। ट्रक के साथ बस की टक्कर इतनी जोरदार थी की, मौके पर ही पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक हादसे में बस चालक की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहनपुर निवासी सुभाष तुरी के रूप में हुई है। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकलने में मदद की। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Spread the word