पहलगाम आतंकी हमले के तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया

श्रीनगर 28 जुलाई 2025। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब यात्रा मार्ग को लेकर हाई अलर्ट जारी था।
जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकी छिपे हुए थे। सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र को घेरकर आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया, लेकिन फायरिंग के जवाब में कार्रवाई करते हुए सभी तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी या संदिग्ध मौजूद न हो। ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाना और श्रद्धालुओं की जान की हिफाजत करना है।
श्रीनगर के पास लिडवास में सेना ने TRF के जिन तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया है, उन तीनों आतंकियों के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) में शामिल होने का अंदेशा है। श्रीनगर के लिडवास इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को मार गिराया। दाछीगाम फॉरेस्ट में अभी भी तलाशी अभियान जारी है, जहां और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
