छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा टी.पी. नगर में तत्कालिक मिसाइल वैज्ञानिक राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 10वीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे अखबार वितरक के अभिभावक स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी बचपन में अखबार वितरण का कार्य किया करते थे।
उनके घर के सामने बरगद पेड़ चबूतरा पर शाम को बैठक कर गांववालों को पेपर वितरण का उद्देश्य बताया करते थे l छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ऐसे महान विभूति को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उपस्थित जनों में संरक्षक पदम सिंह चंदेल, सचिव जयसिंह नेताम, रामायण सिंह, कृष्णा निर्मलकर, दिलीप यादव, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, मुरितराम कश्यप सहित अनेक वितरक उपस्थित रहे।
