रेव पार्टी करते NCP (SP) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर गिरफ्तार, गांजा-शराब, हुक्का जब्त; महाराष्ट्र में बवाल

शरद गुट के नेता बोले- कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक साजिश संभव

पुणे,एजेंसी। पुणे पुलिस ने शनिवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापेमारी में NCP (SP) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर को गिरफ्तार किया है। अपार्टमेंट से गांजा, शराब और हुक्का जब्त किया गया है। कुल 7 लोगों की गिरफ्तार हुई है, जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस से कोर्ट ले जाया गया है।

दामाद की गिरफ्तारी पर खडसे ने कहा- पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापा उन लोगों के लिए संदेश है, जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं।

प्रांजल, एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी NCP (SP) की महिला यूनिट की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

रेव पार्टी छापेमारी की फोटोज

क्राइम ब्रांच की टीम ने अपार्टमेंट से गांजा, शराब, हुक्का जैसी चीजें जब्त कीं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने अपार्टमेंट से गांजा, शराब, हुक्का जैसी चीजें जब्त कीं।

रेव पार्टी मामले में एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद शर्ट) समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रेव पार्टी मामले में एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद शर्ट) समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद शर्ट) समेत सभी 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद शर्ट) समेत सभी 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुणे पुलिस को रेव पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

पुणे पुलिस को रेव पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

रेव पार्टी मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है।

रेव पार्टी मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है।

दो महिलाएं समेत सभी 7 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस से कोर्ट ले जाया गया।

दो महिलाएं समेत सभी 7 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस से कोर्ट ले जाया गया।

प्रांजल खेवलकर समेत सभी 7 आरोपियों पर केस दर्ज

पुणे पुलिस को खराड़ी इलाके में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा।

पुलिस ने बताया कि पार्टी में मौजूद सभी लोग नशे का सेवन कर रहे थे। ड्रग्स, शराब समेत कई नशीली चीजें जब्त की गई है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रांजल खेवलकर कौन हैं

प्रांजल खेवलकर इवेंट मैनेजमेंट और रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।

प्रांजल खेवलकर इवेंट मैनेजमेंट और रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।

प्रांजल खेवलकर शरद पवार पार्टी के विधायक एकनाथ खडसे के दामाद और राष्ट्रवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे के दूसरे पति हैं। अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद रोहिणी खडसे ने अपने बचपन के दोस्त प्रांजल से शादी कर ली। खेवलकर और खडसे परिवार मुक्ताई नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी रोहिणी खडसे राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि, उनके पति प्रांजल राजनीति से दूर हैं।

खेवलकर एक रियल एस्टेट और इवेंट मैनेजमेंट पेशेवर हैं। उनके नाम पर चीनी और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रांजल के नाम पर एक ट्रैवल कंपनी भी है।

एकनाथ खडसे की पोती से छेड़छाड़ हुई थी

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने जलगांव पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने जलगांव पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।

2 मार्च 2025 को जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की थी। रक्षा एकनाथ खडसे की बहू हैं।

इस मामले में रक्षा ने खुद केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, कुछ लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे।

Spread the word