बीजापुर में जवानों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर, मौके से शव और बड़ी सख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर/ बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बले जवानों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से नक्सलियों के शव के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। शाम के वक्त भी दोनों तरफ से रूक-रूककर फायरिंग चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि आॅपरेशन अब भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक मामला गंगालूर थाना इलाके का है। बताया जा रहा है यहां के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में सुरक्षा बल के जवान शनिवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि जवानों को क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी।

खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम से रुक-रुककर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। जवानों ने मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जंगल से 4 नक्सलियों के शव बरामद किये है। इसके साथ ही इंसास और एसएलआर राइफल के साथ ही अन्य हथियार और विस्फोटक बरामद कर जब्त किया है। इस सम्बंध में पुलिस ने निम्न लिखित विज्ञप्ति जारी की है-

🟩 *मुठभेड़ का विवरण*
🟨 *जिला: बीजापुर*
🟩 *तारीख: 26/07/2025*
🟨 *अपडेट @ 1900 बजे*

🔹 बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक 04 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

🔹 मौके से INSAS और SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

⚫️ बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की  जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

⚫️ इस अभियान के दौरान 26/07/2025 की शाम से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

⚫️ अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 04 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही INSAS/SLR राइफलों सहित कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

⚫️ चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

⚫️ ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।

Spread the word