बालोद: महिला पुरुष राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, वृक्षारोपण में शामिल हुए शिव सैनिक

बालोद। जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला बालोद आयोजन समिति द्वारा बालोद में 26 जुलाई शनिवार को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विजय पारख ने बताया कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने राज्यभर से नामचीन महिला पुरुष कुश्ती पहलवान बालोद आने वाले हैं। प्रतियोगिता में महिला पुरुष वर्ग से बाली,सुग्रीव,अंगद, नील,नल एवं रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गावती उपाधि के लिए पहलवान दाँव लगाएंगे। कार्यक्रम में उद्घाटन अवसर पर योगेश कुमार पटेल पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि, चंद्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर अतिविशिष्ट अतिथि,रामेश्वर ढीमर अध्यक्षता, मनीष टोप्पो क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय बालोद, जगन्नाथ यादव अध्यक्ष राज्य कुश्ती संघ रायपुर,करेंगे। वहीं प्रतियोगिता समापन पुरस्कार वितरण में गंगाधर सोनबरसा अधिवक्ता नोटरी मुख्य अतिथि, अतिविशिष्ट अतिथि विजय पारख जिलाध्यक्ष शिवसेना बालोद, श्रीमती अनसुईया आर्य,श्रीमती कविता सान्याल विशेष अतिथि रहेंगे। जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला बालोद छत्तीसगढ़ का एक सत्तर अस्सी वर्ष पुरानी नामचीन संस्था है जहां से आज भी कुश्ती, कबड्डी मलखंभ,अखाड़ा के नेशनल स्तर के खिलाड़ी निकले है इनमें बहुत से युवा देश की आर्मी,पुलिस जवान आदि अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पदों अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अखाड़ा व्यायाम शाला अपने ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार को लेकर अपनी नि: शुल्क सेवा देते आ रही है।
*वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई शिवसेना*
बालोद- जिला प्रशासन बालोद द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शिवसेना बालोद जिलाध्यक्ष विजय पारख सहित पार्टी संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों जिला प्रशासन के साथ शिवसेना के नेताओं ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में एक आम का वृक्ष भी रोपित किया।
