रेत से लदा टिप्पर का टायर फटा, मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

कोरबा 19 जुलाई। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब निहारिका टॉकीज के समीप रेत से लदा एक टिप्पर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने की तेज आवाज से आसपास खड़े लोग और राहगीर घबरा गए और जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि गायत्री मेडिकल के सामने एक टिप्पर खड़ा था, जिसमें रेत भरी हुई थी। रेत पूरी तरह गीली थी और उससे लगातार पानी टपक रहा था। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि रेत हाल ही में नदी से निकाली गई है, और यह मामला रेत की तस्करी से जुड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही टिप्पर निहारिका टॉकीज के समीप पहुंचा, उसका टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका से इधर-उधर दौड़ने लगे।

Spread the word