सुकमा में IED ब्लास्ट का आरोपी नक्सली गिरफ्तार, इसी विस्फोट में ASP आकाश गिरिपुंजे हो गए थे शहीद; दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेण्डर, इनमें 9 हैं इनामी

बस्तर। दंतेवाड़ा जिले में लोन बर्राटू अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। दूसरी ओर सुकमा पुलिस ने 9 जून के ied ब्लास्ट में शामिल एक खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश गिरपुंजे शहीद हो गए थे।

सबसे ज्यादा प्रभावित नक्सल जिले बस्तर को वामपंथ उग्रवाद से मुक्त करने के लिए राज्य की पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के तरफ से हरदिन अपील की जा रही है कि माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो। सरकार उनके पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। उन्हें नौकरी, आवास और नकद धनराशि साथ सम्मान व सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा नक्सल क्षेत्रों में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वही सरकार के इन प्रयासों को सफलता भी मिल रही है। लोन वर्राटू अभियान और सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 9 इनामी नक्सली भी शामिल है जिनपर करीब 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक खूंखार नक्सली को ASI की टीम ने किया गिरफ्तार

9 जून ied ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश गिरपुंजे शहीद हो गए थे

सुकमा SP धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सुकमा जिले में 9 जून को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना में कोंटा ASP आकाश गिरपुंजे शहीद हो गए थे अब इस मामले में SIA को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नक्सली संगठन के RPC अध्यक्ष सोढ़ी गंगा को गिरफ्तार किया है पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला की वह इस घटना में शामिल रहा है।

IED ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया- ‘9 जून 2025 को सुकमा जिले के कोंटा को ग्राम ढोंढ़रा में नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए थे. साथ ही SDOP भानुप्रताप चन्द्राकर और TI सोनल ग्वाला घायल हो गए थे।

इस मामले में 12 जून 2025 को पुलिस मुख्यालय ने उक्त प्रकरण की अग्रिम विवेचना राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) को सौंपी थी प्रकरण की विवेचना में राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) की टीम लगातार कोंटा सुकमा में विवेचना करते रही। जांच के दौरान 8 जुलाई को घटना के एक आरोपी सोढ़ी गंगा पिता सोढ़ी सिंगा (नक्सली संगठन का RPC अध्यक्ष) निवासी नीलमडगू थाना भेज्जी, जिला सुकमा को राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने कबूली संलिप्तता की बात

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में स्वयं की संलिप्तता स्वीकार की है तथा अन्य आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया है। राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। उसके खिलाफ धारा- 103, 109, 190, 191 (2), 191 (3), 61 (2) बी एन एस, 25, 27 आर्मस एक्ट, 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 13, 16, 18, 20, 23 वि.वि.कि.क.नि. अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Spread the word