पॉम मॉल में दो पक्ष आपस में भिड़े, आधी रात को हुआ जमकर हंगामा

कोरबा 08 जुलाई। नगर के टी पी नगर क्षेत्र में पॉम मॉल में चल रहे पब में आधी रात जमकर हंगामा हुआ। हंगामा के बाद बाउंसरों ने दोनों पक्षों को पब से बाहर जाने को कहा। उसके बाद दोनों पक्ष बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे।

घटना के समय पुलिस के सामने दोनों पक्ष आपस में गाली गलौज करते रहे। एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी। इस पूरे विवाद में दो लड़कियां भी शामिल थी, जिनमें से एक स्कूटर सवार लड़की का तो पुलिस अधिकारियों के साथ भी जमकर हुज्जत करने का वीडियो शोसल मिडिया जमकर वायरल हो रहा है

Spread the word