टी.पी. नगर गुरुद्वारा में लैपटॉप और मोबाइल की चोरी

चोरी गए लैपटॉप व मोबाइल सही सलामत बरामद

कोरबा 08 जुलाई। प्रार्थी जसबीर सिंह कोरबा के द्वारा 06 जुलाई को सीएसईबी चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया की 06 जुलाई को अलसुबह लगभग 05रू00 बजे टी.पी. नगर स्थित गुरूद्वारा से 01 नग लेपटाप का तथा 01 नग मोबाइल फोन को स्टाफ रूम से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 403/2025 धारा 305 (क) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की कायमी के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

धार्मिक स्थल से चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी कोरबा को निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी एएसआई भीमसेन यादव द्वारा अपने मातहत स्टाफ के सहयोग से घटना के महत्व 24 घंटे के भीतर मामले में चोरी गई मसरूका को कथित आरोपी से जप्त कर उसको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा कर जेल वारंट पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी एएसआई भीमसेन यादव, प्रधान आरक्षक 286 गोविन्द सिंह आरक्षक गोपी, आरक्षक देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the word