एसबीआई कर्मी शर्मा को विदाई दी सेवानिवृत्ति पर

कोरबा 04 जुलाई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एचटीपीएस दर्री शाखा के सब-ऑर्डिनेट स्टाफ संतोष शर्मा के सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई समारोह का आयोजन इरेक्टर हॉस्टल, दर्री कोरबा में किया गया। बिदाई समारोह में स्टेट बैंक के स्टॉफ उनके परिजनों सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। श्री शर्मा को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्टेट बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर वी.के. विश्वास, सर्विस मैनेजर प्रीति कश्यप, क्लर्क शुभांगी फूटाने, जमुना हसदा, पूनम गुप्ता, कुलदीप सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे।

समारोह में आचार्य ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री शर्मा के परिवारजनों सहित प्रमुख रूप से अंबिकापुर सांसद प्रतिनिधि व ब्राह्मण समाज के संरक्षक अनिल तिवारी, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा ,रमेश तिवारी व मोहन तिवारी शत्रुघ्न तिवारी, सुधाकर मिश्रा, सुरेश मिश्रा , अनिल तिवारी , प्रकाश पांडेय , सुरेश शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, सुरेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, जमुना प्रसाद, शंकर शर्मा, घनश्याम शर्मा, जगमोहन तिवारी, राहुल मिश्रा, नीरज शर्मा सहित महिला शक्ति की भी उपस्थिति रही।संतोष शर्मा ने बताया कि उन्होंने 38 वर्ष 10 माह तक स्टेट बैंक में अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 1987 में एसईसीएल कोरबा ब्रांच से अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Spread the word