नागरिक पर टूट पड़े दो मवेशी, किसी तरह बचाई जान

कोरबा 3 जुलाई। एक दिन पहले ही नगर निगम की ओर से कहां गया था कि कोरबा की सडकों को मवेशियों से मुक्त किया जाएगा और अन्य मामले में पशुपालकों के खिलाफ एक्शन होगा। इसके ठीक अगले दिन कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड के नजदीक रिफ्यूजी कॉलोनी इलाके में दो मवेशियों का एक नागरिक पर अचानक टूट पडना यहां से आने आने वाले लोगों के लिए हैरानी का कारण बन गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उस व्यक्ति की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह हुई। बताएंगे कि कुछ देर के लिए बारिश थमने पर इस रास्ते से एक व्यक्ति बाइक पर जा रहा था। एक अन्य व्यक्ति उसके पीछे पैदल था। इसी क्षेत्र में मौजूद दो मवेशियों ने एकाएक पैदल चल रहे व्यक्ति को निशाने पर लिया। उसे पहले टक्कर मारी। अनायास हुई घटना से व्यक्ति नीचे गिर पड़ा। इसके बाद जो हुआ उसने लोगों को चिंता में डाल दिया क्योंकि दोनों मवेशी अपने पैरों से उस पर लगातार हमला करते नजर आए। जिसने भी इस सीन को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। किसी तरह अन्य लोगों ने हिम्मत जुटा और मवेशियों को यहां से हटाने का काम किया और सडक पर पड़े व्यक्ति को अलग किया, तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी। बताया गया कि उसे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है।

Spread the word