व्यवसायी रोशन अग्रवाल व पार्षद टामेश अग्रवाल को पितृ शोक.. अंतिम यात्रा कल

कोरबा 30 जून। दुरपा रोड निवासी वरिष्ठ व्यवसायी कृष्ण कुमार अग्रवाल (के.के.) का 79 वर्ष की आयु में आज आकस्मिक निधन हो गया। वह नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रोशन अग्रवाल व वार्ड 5 के पार्षद टामेश अग्रवाल के पिता थे।

स्व. के के अग्रवाल अपने पीछे धर्मपत्नी, पुत्र रोशन अग्रवाल, टामेश अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, पुष्पेश अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार रोता – बिलखता छोड़ गए हैं। श्री अग्रवाल के निधन की खबर से उनके परिजनों, परिचितों सहित नगरजनों व बस्ती वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी अंतिम यात्रा कल 1 जुलाई मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे उनके दुरपा रोड स्थित निवास से निकलकर मोती सागर पारा मुक्तिधाम जाएगी जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

न्यूज एक्शन परिवार स्व. के.के. अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना करता है।

Spread the word