अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे एरिक ट्रम्प खोल रहे भारत के 5 बड़े शहरों में होटल, जानिए और भी बहुत कुछ

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे एरिक ट्रम्प ने भविष्य की बड़ी व्यावसायिक योजनाओं और परिवार के राजनीतिक इरादों पर अहम संकेत दिए हैं। उन्होंने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक विशेष इंटरव्यू में खुलासा किया है कि ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन भारत के प्रमुख शहरों में होटल खोलने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन निर्माण और दुनिया भर में शानदार होटल चलाने में ही बीता है। एरिक ने कहा कि ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन की कुल वैल्यू 8 से 12 बिलियन डॉलर (लगभग 66 हजार करोड़ से 1 लाख करोड़ रुपये) है। साथ ही उन्होंने परिवार की क्रिप्टो में बढ़ती दिलचस्पी और राजनीतिक भविष्य पर भी बात की।
◆अगर परिवार में कोई चुनाव लड़ने का फैसला करता है, तो राजनैतिक रास्ता आसान होगा। मुझे लगता है कि मैं इसे कर सकता हूं। हमारे परिवार के अन्य सदस्य भी आगे चलकर चुनाव लड़ सकते हैं।◆
■- एरिक ट्रम्प
भारत में होटल विस्तार परः एरिक ट्रम्प ने कहा कि ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन भारत के ‘पांच सबसे बड़े शहरों’ में होटल स्थापित करेगा। रिलायंस समूह से जुड़ी एक कंपनी ने ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन को डेवलपमेंट फीस के तौर पर करीब 85 करोड़ रुपए दिए हैं। एरिक ने बताया कि वे दुनियाभर के बड़े शहरों में रियल एस्टेट डील्स कर रहे हैं।

राजनीति से नुकसान, लाभ नहींः एरिक ने दावा किया
कि ट्रम्प परिवार को राजनीति से कोई वित्तीय लाभनहीं हुआ, बल्कि कानूनी लड़ाइयों और ‘झूठे आरोपों’ के कारण उन्हें 50 करोड़ डॉलर (लगभग 4,275 करोड़ रुपए) का भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता राष्ट्रपति नहीं बनते तो परिवार की संपत्ति कई गुना बढ़ सकती थी।
क्रिप्टो में बड़ा निवेशः ट्रम्प परिवार ने पारंपरिक वित्तीय
संस्थानों की उपेक्षा के बाद क्रिप्टोकरेंसी को अपनाया है और इसे ‘बहुत फायदेमंद’ बताया है। ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप ने बिटकॉइन खरीदने के लिए 2.5 बिलियन डॉलर (21,375 करोड़ रुपए) जुटाए हैं। एरिक ने ‘अमेरिकन बिटकॉइन’ नाम से अपनी खुद की क्रिप्टो माइनिंग कंपनी भी शुरू की है।
चीन में हमारे ब्रांड की जबरदस्त लोकप्रियता, लेकिन… एरिक ने इजराइल में राजनीतिक स्थिरता होने पर निवेश की इच्छा जताई। उन्होंने यह भी बताया कि चीन में उनके ब्रांड की जबरदस्त लोकप्रियता है और उन्हें वहां प्रवेश के सौ से अधिक अवसर मिले हैं, लेकिन टैरिफ और ट्रेड वॉर के कारण यह सही समय नहीं है। इसलिए हमने फिलहाल चीन में निवेश करने की योजना को टाल दिया है।
भविष्य की राजनीतिक संभावनाएंः एरिक ने यह बताने
से इनकार कर दिया कि क्या वह या परिवार का कोई अन्य सदस्य 2028 या उसके बाद चुनाव लड़ेगा, लेकिन उनके संकेत भविष्य में राजनीतिक भागीदारी की संभावना की ओर इशारा करते हैं।
