वाणिज्य कर विभाग में मर चुके कर्मचारी का कर दिया गया ट्रांसफर, अधिकारियों की लापरवाही से विभाग की किरकिरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने ऐसा कारनामा किया है कि हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार इस बार अफसरों ने एक मृतक अधिकारी का तबादला कर दिया गया है. आदेश जारी होने के बाद यह जन चर्चा का विषय बन चुका है और लोग सरकारी कर्मचारियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाने लगे हैं.

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग में अफसर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, शुक्रवार, 27 जून को जीएसटी विभाग ने अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. इनमें से 68 अधिकारी ऐसे हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे. वहीं इस तबादला सूची में एक ऐसे अधिकारी का नाम शामिल है, जिनका निधन 2024 में हो गया है.

ऐसे अधिकारी का हुआ ट्रांसफर जिनकी 7 महीने पहले हो चुकी थी मौत
विभाग की जारी तबादला सूची में कार्यालय संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग 2 में पदस्थ रहे अधिकारी दयाशंकर नेताम का तबादला नवा रायपुर के संयुक्त आयुक्त राज्य क बी आई यू (मुख्यालय) कार्यालय में कर दिया गया, जबकि दयाशंकर नेताम की मृत्यु नवंबर 2024 को हो गई.अब जीएसटी विभाग ने अपनी गलती मानते हुए इसमें सुधार के लिए भेजा और संशोधन आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि अब ये चर्चा का विषय बना हुआ है.

Spread the word