शराब घोटाला: कारोबारी विजय भाटिया को लगा झटका, डबल बेंच से जमानत याचिका हुई खारिज

बिलासपुर। गुरुवार 26 जून 2025 को शराब घोटाले में गिरफ्तार कारोबारी विजय भाटिया को बड़ा झटका लगा है। उन्हें हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। बीते महीने 31 मई को विजय भाटिया की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई थी। विजय भाटिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डबल बेंच में विजय भाटिया की जमानत पर सुनवाई हुई। विजय भाटिया का पक्ष रखने के लिए दिल्ली से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा बिलासपुर पहुंची थी।
विजय भाटिया ने कोर्ट में चुनौती दी थी, कि बिना समन के ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सुनवाई के बाद विजय भाटिया की जमानत अर्जी को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने खारिज कर दी।
आपको बतादें कि विजय भाटिया पर शराब घोटाले में कमीशन का आरोप था। विदेशी कंपनी की शराब सप्लाई करने के एवज में उन पर 15 करोड़ से ज्यादा पैसे लेने का आरोप है।
