भाजपा के विधायकों व लोकसभा सांसदों का प्रशिक्षण शिविर मैनपाट में, जुलाई में होगा कार्यक्रम; क्यों पड़ी ऐसी जरूरत..? देखें वीडियो

रायपुर। भाजपा के 56 विधायक और लोकसभा के 10 सांसद का प्रशिक्षण शिविर सरगुजा संभाग के मैनपाट में होगा।स्थल निरीक्षण और व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल कल 24 जून को रायपुर से ट्रेन में अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।
सूत्रों के मुताबिक जुलाई में यह प्रशिक्षण वर्क का कार्यक्रम है, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की रुपरेखा केन्द्रीय भाजपा कार्यालय दिल्ली से तय होगी।
यहां यह सवाल मौजूं है कि भाजपा के सांसदों व8धयकों को प्रशिक्षण देने की जरूरत क्यों पड़ रही है? इसका जवाब 25 जून 2025 को बेमेतरा की।घटना से मिल जाता है। दरअसल, आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन ने एक आयोजन किया। मुख्य अतिथि किस रूप में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल मीडिया से बातचीत के दौरान मूल विषय को ही भूल गए। मंत्री को लोगों से पूछना पड़ा 50 साल पहले क्या लगा था?
बेमेतरा मुख्यालय के मंडी प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा देश में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र की हत्या दिवस का आयोजन किया गया , इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद मंत्री दयाल दास बघेल शामिल हुए। जिले के बेमेतरा विधायक और सजा विधायक ईश्वर साहू के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा देश में 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल को लेकर कांग्रेस सरकार और इंदिरा गांधी सरकार के समय हुए अत्याचार को लेकर सभा को संबोधित किया गया। इसके बाद आपातकाल को लेकर लगाए गए प्रदर्शनी का आलोकन किया गया। साथ ही साथ तिरंगा रैली निकाला गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने 50 साल पहले देश में लगाए गए आपातकाल को लेकर बात की। इस दौरान मंत्री को देश में 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल शब्द को याद करने मेंपसीने छूट गए और वहां मौजूद लोंगो से पूछना पड़ा कि 50 साल पहले क्या लगा था? इसके बाद ही उनहें आपातकाल शब्द याद आया। अब भाजपा के कैबिनेट मंत्री का ये हाल है, तो विधायकों का क्या होगा? सहज ही समझ जा सकता है। देखिए यह वीडियो-
इसी कड़ी में राजस्थान के इस सांसद को भी सुन लीजिए –
