विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ गई लोगों की परेशानी

कोरबा 25 जून। कटघोरा सबडिवीजन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले राशन को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। बताया गया की पुरानी बड़ी मशीन वापस लेने के साथ छोटी मशीन उपलब्ध कराई गई है। ओटीपी से लेकर अन्य प्रोसिडिंग में समस्या हो रही है और इस वजह से राशन पानी के लिए लोग हफ्ते भर से चक्कर लगा रहे हैं।

कटघोरा नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक समितियां में राशन को लेकर परेशानी बनी हुई है। जून में चावल उत्सव मनाने की घोषणा करने के बाद लोग उत्साहित थे कि उन्हें अगले 3 महीने का राशन एक साथ मिलने वाला है और आगे के दो महीना की झंझट खत्म होने वाली है। इसी के साथ जब तकनीकी व्यवस्थाओं को बदल गया तो नई समस्याएं सामने आ गई। स्थिति ऐसी है कि पहले लोगों को जो राशन एक दिन में मिल जाया करता था अब उन्हें 7 दिन प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और कई घंटे इसी काम के लिए समर्पित करने पड़ रहे हैं।

बताया गया कि राशन वितरण की एंट्री करने के लिए पहले जो संसाधन दिए गए थे उसे वापस दे दिया गया है और अब नई चीज उपलब्ध कराई गई है। अगले महीने राशन मिलेगा या नहीं और कहीं उनका कोटा लेप्स ना हो जाए, इस डर के मारे हर कहीं लोग हड़बड़ी में है। लोगों ने बताया कि कई दिन से दुकानों के चक्कर काटने पर भी उन्हें राशन लेने में सफलता नहीं मिल पा रही है। एक-एक दुकान में काम से कम 200 से ढाई सौ कार्ड जाम हो गए हैं और ऐसे में समस्या बढ़ती जा रही है।

Spread the word