दावा आपत्ति निराकरण की सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत अनंतिम वरीयता सूची जारी


कोरबा 25 जून। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों हेतु लिखित कौशल परीक्षा के विरुद्ध दावा-आपत्ति निराकरण की सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत अन्तिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। वरियता सूची कोरबा जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्लयूडब्ल्यू डाट जीओव्ही डाट इन एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जारी अन्तिम वरीयता सूची में किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति को तो 30 जून 2025 तक कार्यालयीन समय 5.30 तक दावा आपत्ति अभ्यावेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय उपरांत प्राप्त अभ्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Spread the word