गुजरात के गढ़ में दो में सिर्फ एक सीट जीत पाई सत्ताधारी भाजपा, एक सीट पर आप को मिली जीत

आम आदमी पार्टी ने एक सीट जीतकर विपक्ष को फीलगुड कराया
नई दिल्ली. गुजरात, पंजाब सहित चार राज्यों की पांच विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने विपक्ष को फीलगुड कराया है। पांच महीने पूर्व दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हुई आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए न केवल पंजाब की सीट बचा ली बल्कि, भाजपा के गढ़ गुजरात में व उसे मात देते हुए दो में से एक सीट जीतकर चौंका दिया। भाजपा के लिए संतोष की बात रही कि पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर वो एनडीए के पूर्व घटक दल अकाली दल से आगे तीसरे स्थान पर रही। बीते 19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज, केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और कड़ी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे।
गुजरात में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें कडी सीट पर सत्ताधारी भाजपा ने जीत हासिल की, वहीं विसावदर सीट को आप जीतने में सफल रही। आप प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट को 17581 मतों के भारी अंतर से जीतकर सबको चौंका दिया। पार्टी / संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे गुजरात की जनता की जीत बताया। केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस के आर्यदान शौकत जीतने में सफल रहे, उन्होंने सीपीएम के एम स्वराज को हराकर राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार को झटका दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल की।
