अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम-‘’ एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘’


कोरबा 23 जून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,छ.ग. विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय श्री एस. शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, कोरबा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, कोरबा में योग का आयोजन किया गया।

योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, अभ्यास है जो लोगों को शांति आत्मविश्वास साहत देता है जिसके माध्यम से कई तरह की गतिविधियों को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। लोगों के स्वास्थ्य पर योग के महत्व और प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा 2014 को किया गया था विश्व में 21 जून 2015 को प्रथम बार योग दिवस मनाया गया। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस वर्ष का थीम है ‘’ एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘’। इस अवसर पर योग शिक्षकगण आचार्य श्री निमेश राठौर एवं आचार्य श्री राजू राठौर के द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर जिले में पदस्थ माननीय न्यायाधीशगण, सचिव ,जि.वि.सेवा प्राधिकरण, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, प्राधिकरण के कर्मचारीगण और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण शामिल हुए। योग शिक्षकगण आचार्य श्री निमेश राठौर एवं आचार्य श्री राजू राठौर के द्वारा योग के दौरान योग का फायदा, योग का महत्व, योग करने का सही तरीका एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार ग्रहण करने के टीपस् दिए गए।

Spread the word