टकराव के बाद एक सांड गिरा नाली में, युवकों ने बचाई जान

कोरबा 23 जून। बुधवारी बाजार क्षेत्र में असुरक्षित नाली में कई दिन से गिरे पड़े एक सांड को स्थानीय गौ सेवकों ने रेस्क्यू ऑपरेशन करने के साथ निकाल दिया। लगभग 5 घंटे तक उन्हें मेहनत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार रात लगभग 1 बजे यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। पिछली रात एक सूचना के बाद गौ सेवकों में संसाधन के साथ यहां पर खुद को व्यस्त रखा और जिंदगी वह मौत से जूझ रहे सांड को बाहर निकाला। कुछ दिन पहले बुधवार बाजार के एक हिस्से में दो सांड के बीच संघर्ष हो रहा था और इस दौरान इनमें से एक नाली में जा गिरा।

बिना चौम्बर की नाली मैं इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर लोगों ने इस घटना को लेकर नगर निगम पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी सुरक्षा है वहां जरूरी काम करने की जरूरत है और इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई है इसके बावजूद इस तरफ गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

Spread the word