पी. एम. श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपका में योग अभ्यास सत्र का हुआ सफल आयोजन

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जून 2025 को PM Shri SAGES, दीपका में योग अभ्यास सत्र का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

विद्यालय परिसर में प्रातः 6:30 बजे से योग सत्र की शुरुआत हुई। शाला विकास समिति (SMDC) के अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश शर्मा व सदस्यगण, वार्ड पार्षद श्री सुजित चौकसे, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति  नंद दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमति संगीता साहू, पार्षद श्रीमति ज्योति तिवारी व गणमान्य नागरिकगण, शा. महाविधालय की प्राचार्य श्रीमति ममता ठाकुर, योग शिक्षक श्री अर्जुन जी ,  श्रीमती वृन्दा चौहान, प्राचार्या श्रीमति आशा लता कौशिक एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने योग सत्र में बढ़- चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई, जिसके पश्चात प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया गया। सभी प्रतिभागियों ने एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन को स्थापित करना था। प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक रहा, बल्कि यह आत्मविकास और संयम की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी रहा। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल दीपका परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

📰 *प्रवेश सूचना*

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपका (शासकीय विद्यालय, नवीन शिक्षा नीति आधारित)
📚 कक्षा 11वीं (ग्यारहवीं) में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान संकाय) में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों एवं नवाचार आधारित शिक्षा पद्धति द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाता है।
📌 आवश्यक विवरण
🔹 प्रवेश मेरिट के आधार पर
🔹 पात्रता: कक्षा 10वीं उत्तीर्ण (सीबीएसई/राज्य बोर्ड/अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड )
📝 आवेदन प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म विद्यालय से प्राप्त करें।
दस्तावेज़: मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)📍

Spread the word