September 10, 2026
News

डीजल चोरी में लिप्त तीन कर्मी पकड़ाए

कोरबा 21 जून। एसईसीएल गेवरा परियोजना में सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने वाटर टैंकर से डीजल चोरी करते तीन कर्मियों को पकड़ा।

यह घटना पिछली रात की बताई गई है। इनमें फीटर सतीश कुमार जायसवाल, जनरल मजदूर रामकृष्णा और गिरजाशंकर शामिल हैं। मौके से तीन जेरीकेन में से दो में 45 लीटर डीजल मिला। एक जेरीकेन खाली पाया गया। मामले को दीपका पुलिस को सौंप दिया गया है। एएसआई जितेश सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ की ओर से डीजल चोरी के बारे में लिखित शिकायत मिली है। जांच के साथ हम इस मामले में अगली कार्रवाई करेंगे।