आईटीआई में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन करें 25 जून तक/ प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग शेड्यूल जारी

आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन 25 जून तक
कोरबा 20 जून 2025/शासकीय आईटीआई कोरबा में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए व्यवसाय विद्युतकार, कोपा, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, ड्राफ्ट्समेन, मैकेनिकल, मेकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमेंन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, स्टेनो हिन्दी एवं अंग्रेजी, ड्राइवर कम मैकेनिक में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट सीजीआईटीआई डाट एडमिशन्स डाट एनआईसी डाट आईएन पर उपलब्ध है।
इसी तरह शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, हिन्दी स्टेनोग्राफी स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्रयास आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग शेड्यूल जारी
कोरबा 20 जून 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़यारी रायपुर में आयोजित है। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक हेतु 23 जून को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक तथा कन्या हेतु 24 जून दोपहर प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका हेतु 25 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 26 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक तथा सामान्य वर्ग बालक एवं बालिका और अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका हेतु 27 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक समय निर्धारित है। विद्यार्थी काउंसलिंग फार्म कार्यालय सहायक आयुक्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्रयास विद्यालय, प्राचार्य एकलव्य एवं पास के बालक व कन्या छात्रावास आश्रम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
