विद्युत तार की चपेट में आए दो युवक-एक मृत

कोरबा 20 जून। नगर के सीतामणी क्षेत्र में कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने पोखरी के समीप मैदान में दो युवक बिजली तार की चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार रितेश मनहर और वीरेंद्र यादव नामक युवक मैदान गए थे, इसी बीच वीरेंद्र यादव वहां टूटकर गिरी 11केवी लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए रितेश दौड़ा, उसने वीरेंद्र को बचाने के लिए डंडे का उपयोग किया लेकिन डंडा भीगा हुआ था जिसके कारण रितेश भी बिजली की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा हैं कि उक्त घटना में रितेश मनहर नामक युवक की मृत्यु हो चुकी है, वही वीरेंद्र यादव लगभग 90ः झुलस गया है उसे इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है। इस घटना का दुखद पहलू यह रहा कि लोगों ने 112 से संपर्क किया लेकिन लगभग डेढ़ घंटा बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दोनों युवको को अस्पताल लोगों ने भेज दिया था।

Spread the word