इजरायल-ईरान युद्ध: रातभर बरसे मिसाइल, बड़ी संख्या में लोग हुए हताहत, जल्द ही सीजफायर करे- इजरायल: चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

तेल अवीव / तेहरान। ईरान और इजराइल में पिछले सात दिन से जारी युद्ध में गुरुवार तड़के स्थिति उस समय और भड़क गई जब ईरान के मिसाइल हमलों ने चार स्थानों पर गंभीर क्षति पहुंचाई, जिनमें 1,173 बेड वाला सोरोका अस्पताल भी शामिल है। इजराइली सेना ने भी ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर (परमाणु प्लांट का हिस्सा) पर हमला किया। दोनों तरफ से रातभर मिसाइल बरसाए गए, जिससे बड़ी संख्या में लोगो के हताहत होने की सूचना है।

अस्पताल तबाह होने पर इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को जिंदा रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि तेहरान में तानाशाहों से पूरी कीमत वसूलेंगे, खामेनेई को खत्म कर लेंगे बदला। हालांकि ईरान का कहना है कि उसने अस्पताल के पास स्थित प्रौद्योगिकी पार्क को निशाना बनाया था, जिसका इस्तेमाल इजरायली सेना करती रही है। ईरान और इजराइल में युद्ध ऐसे समय और भड़का है जब अमरीका ने इसमें सीधा शामिल होने के संकेत दे रहा है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए हमले की योजनाओं की समीक्षा की है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि अमरीका ने युद्ध में कूदने पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों शांति बहाली के लिए मध्यस्थता की पेशकश है।

इजरायल जल्द सीजफायर करे, विवाद सुलझाने का सही तरीका जंग नहीं, मिडिल ईस्ट संकट पर आया जिनपिंग का बयान
उधर इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर इमले कर रहे हैं. इसी बीच चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग का बड़ा बया सामने आया है, संघर्ष को सुलझाने के लिए सबसे जरूरी प्राथमिकता शांति है और विवादों को सुलझाने का तरीका का शस्त्र प्रयोग नहीं हो सकता.

चीन की प्रमुख समाचार एजेंसी के अनुसार जिनपिंग ने कहा कि चीन संबंधित क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल से समाधान का पक्षधर रहा है. इसके लिए मौजूदा स्थिति पर विशेषकर इजरायल से अपील की कि वह जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम लागू करे, जिपिंग ने दोहराया कि चीन हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान के पक्ष में रहा है, शक्ति प्रयोग किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता. बता दें कि इजरायल ईरान पर लगातार कई शहरों जैसे तेल अवीव बौवा, रमन और होलोन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, इनमें एक मिसाइल तेल अवीव के मोरोका अस्पताल पर जा गिरी, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. साथ ही इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर भी सामने आ रही है।
