वर्ष 2025-26 हेतु अग्रवाल नवयुवक समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित

बिलासपुर। अग्रवाल नवयुवक समिति बिलासपुर की वर्ष 2025 – 2026 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मोनील निशानिया को बनाया गया । इस वर्ष 22 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती मनाई जाएगी , जयंती के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने बढ़ चढकर हिस्सा लेने की सहमति जताई।

अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो समाज में एकता, सहयोग और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करेंगे, युवा भागीदारी बढ़ाने के विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर अग्रवाल नवयुवक समिति के सभी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति थी। इनमें मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल गुड़ाखू वाले, नितिन बेरीवाल, सीए अंशुमन जाजोदिया, कपिल जाजोदिया, अमेश बुधिया, नवीन जाजोदिया, ललित नूनीवाल, कमलेश निशानियां, अमित चौधरी, राकेश गोयल, विकास निशानियां, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

अग्रवाल नवयुवक समित के अध्यक्ष ने कहा महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके द्वारा स्थापित समाजवादी सिद्धांत जैसे कि प्रत्येक नए परिवार को एक सिक्का और एक ईट देकर सहायता करना आज भी प्रासंगिक है। इस समारोह के माध्यम से उनके आदर्शो को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
