विमान क्रैश: जाको राखय साइयां मार सके न कोए, विश्वास कुमार ने मौत को मात दी, देखें वीडियो

अहमदाबाद। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीम लाइनर विमान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 230 यात्रियों सहित 12 क्रू मेंबर, कुल 242 लोग सवार थे। इनमें एक यात्री ऐसा भी है, जो हादसा के बाद जीवित बच निकला है। इस यात्री का नाम विश्वास कुमार है, जबकि उसका एक अन्य भाई की किस्मत विश्वास की तरह अच्छी नही रही।
इस दर्दनाक हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री, 40 वर्षीय भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश, सीट नंबर 11A पर बैठे थे। विश्वास ने अपने बयान में बताया कि टेक-ऑफ के लगभग 30 सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद विमान क्रैश हो गया। उन्होंने कहा, “मेरे भाई अजय दूसरी रो में बैठे थे। टेक-ऑफ के बाद अचानक एक तेज आवाज हुई और विमान क्रैश हो गया। मैं गिर पड़ा और जब उठा तो चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं। विमान के टुकड़े इधर-उधर बिखरे थे। मैं डर गया और वहां से भागा।” विश्वास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
