बेवफा बीबी सोनम की कहानी, शिलांग से गाजीपुर तक हत्या के तार, अनेक सवालों के उत्तर की तलाश में जुटे जांच अधिकारी

गाजीपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय के शिलांग गई सोनम रघुवंशी का चेहरा देश के सामने तब आया, जब वह नंदगंज के आंकुशपुर स्थित एक ढाबे पर मिली। मेडिकल परीक्षण के दौरान बार-बार पानी पी रही थी लेकिन इस दौरान उसके चेहरे पर तनिक भी अफसोस नहीं था। वहीं, दिनभर एक सवाल प्रमुख रुप से उठते रहते कि आखिर सोमन रघुवंशी गाजीपुर कैसे पहुंची?

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

अस्पताल में मेडिकल के लिए जाती सोनम और साथ मे पुलिस।

हर किसी के मन में बस एक सवाल कौंध रहा था कि आखिरकार वह गाजीपुर कैसे पहुंची। ढाबे के आसपास के लोगों में बस एक ही बात कौंध रही थी। कोई ट्रेन भी ऐसी नहीं है, जिससे वह स्टेशन पर उतरी होगी। वहीं वाराणसी की तरफ से ढाबे तक आने की बात भी लोगों के समझ से परे थी कि आखिरकार रात में सोनम किन परिस्थितियों में यहां तक पहुंची।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

सोनम का भाई।

बहरहाल पुलिस के कब्जे में आने और वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचने के दौरान उसने पुलिस अधिकारियों से बात भी नहीं की। इधर मेडिकल कॉलेज के आपातकक्ष स्थित नवनिर्मित आईसीयू कक्ष में 40 मिनट के मेडिकल परीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से बार-बार पानी का बोतल मांग कर अपनी प्यास बुझा रही थी। 

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

सोनम और राज कुशवाह।

चिकित्सकों का जबाब देने के बाद बेड पर सिर झुकाकर बैठ जा रही थी। इस दौरान उसने कई बार पानी पिया। आपात कक्ष में भर्ती मरीज और कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को देख चेहरा झुकाकर निकली सोनम को देख लोग तरह-तरह की बात करने के साथ उसे इस कृत्य के लिए धुसते नजर आ रहे थे। 

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी।

गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, पति राजा मर्डर केस में अब तक तीन लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
मेघालय से 23 मई को लापता मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर नंदगंज के समीप स्थित एक ढाबे से रविवार की देर रात सोनम को बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कराई है। इस मामले में पुलिस ने इससे पहले तीन लोगों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

सोनम के पिता।

वारदात के बाद नाटकीय ढंग से लापता हुई सोनम रघुवंशी रात 1:40 बजे वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबे पर पहुंची। साहिल यादव ने घटना की जानकारी डॉयल-112 पर पुलिस को दी। पुलिस भोर में चार बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सखी वन स्टाफ सेंटर भेज दिया गया। 

एसपी डॉ . ईरज राजा ने बताया कि ढाबे से ही महिला की पहचान सोनम रघुवंशी के रूप में हुई। ढाबे पर आकर उसने अपने भाई को सूचना दी, जिसने मध्य प्रदेश पुलिस को सोनम के बारे में बताया। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने संपर्क किया और यहां पुलिस ने महिला को बरामद किया। मेघालय पुलिस टीम गाजीपुर के लिए रवाना हो चुकी है, जिसे सोनम सुपुर्द की जाएगी।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

सोनम रघुवंशी

मेघालय में खुलेगा राज, कैसे गाजीपुर तक पहुंची सोनम
सोनम रघुवंशी गाजीपुर तक कैसे पहुंची यह अभी सवाल बन हुआ है। हालांकि इसका जवाब वह मेघालय पुलिस को देगी, जो देर रात सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय के लिए रवाना हो गई।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

होटल संचालक साहिल यादव ने बताया सच।

सोनम मेघालय से करीब 1200 किमी का सफर कर गाजीपुर पहुंची थी। वह एक महिला पुलिस के पूछने पर बस इतना ही बताई कि उसे कुछ पता नहीं। हालांकि लोग इसे वाराणसी से भी जोड़कर देख रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हो सकता है सोनम बिहार होते हुए गाजीपुर की सीमा में आई हो और वाराणसी की तरफ जा रही हो। 

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

सोनम और सास उमा रघुवंशी।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम लाल घेरे में।

मिट्टी होने के कारण पुलिस की गाड़ी फंस गई। हालांकि तत्काल पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर गाड़ी को आगे बढ़ाया और सीधे गाड़ी अस्पताल ले आई गई। इसी दौरान शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय गिरते-गिरते बचे।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून मनाने गए थे।

सात डॉक्टरों की टीम ने 40 मिनट तक किया मेडिकल परीक्षण
गाजीपुर के नंदगंज के आंकुशपुर स्थित एक ढाबे से बरामद सोनम रघुवंशी वन स्टॉप सेंटर में शाम सात बजे लेकर आपातकक्ष पहुंची। जहां नवनिर्मित आईसीयू वार्ड लेकर गई। वहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के नेतृत्व में सात डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। करीब 40 मिनट तक मेडिकल परीक्षण चला। इसके बाद शाम 8:13 बजे पुलिस लेकर मजिस्ट्रेट के पास चली गई।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

राजा और सोनम। इनसेट में कलेक्टर आशीष सिंह

शाम छह बजे शिलांग पुलिस के पहुंचते ही लोगों मामले में जानने के उत्सुक दिखाई पड़े। करीब एक घंटे तक शिलांग और सीओ सिटी शेखर सेंगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस पूछताछ करने में जुटी रही। इसके बाद शाम सात बजे टीम सोनम रघुवंशी को लेकर निकली और सीधे आपात कक्ष पहुंची। 

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

राजा रघुवंशी और सोनम 22 मई से थी गायब

वहां प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा और सीएमएस डाॅ. राजेश सिंह के नेतृत्व में दो महिला चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड आया ने मेडिकल परीक्षण किया। करीब 40 मिनट के मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस मुख्य गेट निकालकर शाम 8:15 बजे वाहन से सीधे न्यायालय लेकर रवाना हो गई।

Sonam Raghuvanshi No regret was visible on her face was drinking water repeatedly read news

सोनम और राजा

सोनम के मिलने का घटनाक्रम

शाम 8:15 बजे : मेडिकल परीक्षण के बाद सोनम को लेकर सीजेएम के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए हुई रवाना।

रात 1:00 बजे : काशी ढाबे पर पहुंची सोनम।

1:40 बजे : नंदगंज पुलिस ने सोनम को किया बरामद।

रात 4:02 बजे : अस्पताल पहुंची सोनम।

सुबह 5 बजे सोनम ले जाई गई सखी वन स्टाफ सेंटर

सुबह 8:14 बजे : सोनम से मिलने पहुंचे सीओ सिटी सेंखर सेंगर

शाम 4:21 बजे : वन स्टाप सेंटर पहुंचा सोनम का भाई गोविंद

शाम 5 बजे : वन स्टाप सेंटर पहुंची मेघालय पुलिस।

शाम 6:59 बजे : सखी वन स्टाप सेंटर से सोनम को लेकर बाहर आई पुलिस।

शाम 7:02 बजे : मेडिकल कालेज के आपात कक्ष के अंदर सोनम को ले गई पुलिस।

Spread the word