छात्रा की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

कोरबा 08 जून। कोरबा-चांपा मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा समपार फाटक से 500 मीटर दूर एक महाविद्यालयीन छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा हैं की मृतका ग्राम पहंदा की रहने वाली थी। महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और पढ़ने-लिखने में होशियार थी।

उसके पिता किसान हैं। वह उनकी इकलौती बेटी थी और एक बेटा भी है। परिवार को नहीं पता कि उसके साथ क्या घटनाक्रम घटित हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह जब रायपुर-कोरबा मेमू ट्रेन ग्राम पहंदा से गुजरी, उसके कुछ देर बाद ग्रामीणों को ट्रैक पर शव मिला। स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे आरपीएफ और उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस उसका मोबाइल फोन जब्त कर आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।

Spread the word