सूत-सारथी समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश महासम्मेलन 7 और 8 जून को बिलासपुर में

कोरबा। सूत-सारथी समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय विशाल महासम्मेलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 07 एवं 08 जून 2025 को जिला बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम समाजिक एकता, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय एवं सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में समाज के सभी युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से योग्य युवक-युवतियों को विवाह हेतु परिचय एवं संवाद का मंच उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही इच्छुक जोड़े विवाह भी कर सकेंगे। सम्मेलन में समुचित भोजन एवं आवास की व्यवस्था की गई है।
कोरबा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी समाजजनों से सपरिवार सम्मिलित होने का आह्वान किया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करने की अपील की है ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक एवं प्रेरणास्पद सिद्ध हो सके। यह महा सम्मेलन समाज की एकजुटता, परंपरा और संस्कारों को नई दिशा देगा।
