वल्लभभाई पटेल नगर क्षेत्र मेंअतिक्रमण पर चला बुलडोजर

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल नगर क्षेत्र में शासकीय जमीन पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण पर दर्री तहसीलदार बजरंग साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर घर और बाड़ी (किचन गार्डन) बना ली गई है।

सूचना मिलते ही तहसीलदार श्री बजरंग साहू स्वयं मौके पर पहुंचे और राजस्व विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण कर तत्काल कब्जा हटवाया। इस दौरान शासकीय भूमि पर बने अस्थायी ढांचों और बाड़ी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया।

Spread the word