छत्तीसगढ़: दो उप मुख्यमंत्री अतिशेष, युक्तियुक्तकरण कर पद समाप्त किया जाए

छत्तीसगढ़: दो उप मुख्यमंत्री अतिशेष, युक्तियुक्त-करण पद समाप्त किया जाए

रायपुर/मुंगेली। इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। विरोधों के बीच शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह युक्तियुक्तकरण शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने के लिए हितकर है और किसी भी शिक्षक का अहित इसमें नहीं हो रहा है।

दूसरी तरफ युक्तियुक्तकरण में मनमानी और गड़बड़ी करने के भी आरोप प्रदेश भर से लग रहे हैं। इन आरोपों और युक्तियुक्तकरण की जारी प्रक्रियाओं के बीच एक पोस्टकार्ड सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुंगेली जिले के फास्टरपुर पोस्ट ऑफिस अंतर्गत आने वाले ग्राम सिपाही निवासी हेमंत कुमार ने प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका के नाम यह पत्र लिखा है।

हेमंत कुमार ने कहा है कि छ.ग. के अतिशेष 2 उपमुख्यमंत्री का युक्तियुक्त-करण पद समाप्त करने विषयक लेख है कि छग में मुख्यमंत्री के होते हुए दो अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री हैं जिनका वेतन, भत्ता से लेकर सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि में व्यय भार अधिक होने के कारण शिक्षा व 57,000 शिक्षक भर्ती में वित्त की समस्या आ रही है जिसे कम करने के लिए स्कूलों का युक्तियुक्तकरण व स्कूल सेटप में छेडछाड किया जा रहा है।
अतः वित्तभार / व्ययभार को कम करने उपमुख्यमंत्री का पद समाप्त व विधायकों का वेतन भत्ता में कटौती, कर छ.ग. की शिक्षा व्यवस्था को बचाने की महती कृपा करें।

Spread the word