कोरबा। आसान किस्तों में 0% ब्याज पर लोन देने का काम करने वाली निजी फाइनेंस कंपनी के कोरबा ब्रांच मैनेजर सहित रिकवरी के कार्य में लगे दो अन्य कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके विरुद्ध सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मामला पर्सनल लोन से जुड़ा हुआ हैं। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत तुलसी नगर निवासी एक दंपति ने लगभग 70000 रुपए का पर्सनल लोन लिया है। लोन की किस्त हर महीने भुगतान की व्यवस्था दंपति को दी गई है। कंपनी का कहना है कि तीन माह से किस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा था। किस्त नहीं पटाए जाने पर कंपनी के द्वारा उनके घर पर दस्तक दी गई लेकिन घर पर नहीं मिले। उनकी खोजबीन में रिकवरी वाले कर्मचारी लगे हुए थे मिलने पर रिकवरी करने वाले कर्मचारी उसे मैनेजर से बात करने कंपनी के कार्यालय ले आए। इस बीच पति को गाड़ी में बिठाकर ले जाने की घटना के बाद पत्नी ने पुलिस सहायता केंद्र पहुंचकर मामले की सूचना दी। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी ने बताया कि अभी मामले में जांच जारी है।

Spread the word