संत रामपाल महाराज के सत्संग कार्यक्रम में चार जोड़ी बिना दहेज का विवाह संपन्न

कोरबा। बालको नगर के सतनाम भवन में प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया।

सत्संग के पश्चात संत गरीबदास जी महाराज के द्वारा एकत्रित कबीर गुरुवाणी के माध्यम से – रजनी पटेल जिला कोरबा संग नाथू राम पटेल जिला बलौदाबाजार,धनंजय कुमार साहू जिला कोरबा संग धनेश्वरी साहू जिला कोरबा,मेनका साहू जिला कोरबा संग भोजराम साहू जिला बलौदाबाजार,कंवलदास जिला रायगढ़ संग अंजली मानिकपुरी जिला बलौदाबाजार की मात्र 17 मिनट में चार जोड़ो का बिना दहेज के रमैणी (विवाह) संपन्न कराया गया। विवाह को संत भाषा में रमैणी कहा जाता है। संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान से प्रेरित होकर उनके शिष्यों द्वारा समाज उत्थान के लिए आध्यात्मिक सत्संग, बिना दहेज के विवाह, रक्तदान,देहदान जैसे अनोखे कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

संत रामपाल जी महाराज का उद्देश्य है कि दहेज रूपी रावण को जड़ से खत्म करना, भ्रूण हत्या समाप्त करना,नशा मुक्त भारत बनाना,समाज में भाईचारा की स्थापना करना, मानव समाज में जातिय भेद-भाव को खत्म करना, मानव समाज में शांति व भाईचारा की स्थापना करना, समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक जागृति लाना एवं सभी मानव समाज शास्त्रानुसार सद्भक्ति करके शाश्वत स्थान सतलोक को प्राप्त करें। संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम में जगतदास महंत, अजय कुमार कुर्रे, धरमदास, सुमरण कंवर,एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Spread the word