पीएम मोदी का वडोदरा में मेगा रैली, दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

वडोदरा 26 मई। पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां वो एक मेगा रैली कर रहे हैं। पीएम के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनका पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम अपने गृह राज्य गए हैं। पीएम की इस यात्रा में 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री का 25,000 से अधिक महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जो एक विशेष सिंदूर सम्मान यात्रा में उन पर फूलों की वर्षा कर रहीं थी। दाऊदी बोहरा समुदाय भी उत्साह के साथ पीएम का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है, जबकि भारतीय सशस्त्र बलों और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने आतंकवाद पर भारत के प्रहार की सराहना की।
दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन..
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र घरेलू प्रयोजनों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजन तैयार करेगा। ये इंजन भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।

Spread the word