कोरबा में झीरम घाटी स्मृति दिवस पर जिला कांग्रेस का आयोजन कल

कोरबा। झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार एवं अन्य नेताओं की पुण्यतिथि पर 25 मई 2025, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, टी. पी. नगर, कोरबा में शहादत दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके योगदान को स्मरण करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस के समस्त विभागीय मोर्चा, संगठन, जोन, वार्ड एवं बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थित रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यह अवसर हमारे लिए न सिर्फ श्रद्धांजलि का है, बल्कि संकल्प लेने का भी कि हम उनके आदर्शों पर चलकर लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों की रक्षा करते रहेंगे।
